




आजमगढ़। जीयनपुर कस्बा स्थित जामेतुल बनात नगर स्थित पब्लिक स्कूल परिसर में खड़ी एक स्कूली वैन को शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रात लगभग 12 बजे 2 से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने डीजल डालकर आग लगा दी। पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
