प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला और पुत्र से हुई मारपीट का लिया संज्ञान, अपर निदेशक स्वास्थ्य को मौके पर जाकर सीसीटीवी समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश

Uncategorized

आजमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय में वृद्ध महिला व तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार संबंधी वायरल वीडियो का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उनके द्वारा प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, आजमगढ़ को मौके पर पहुंचकर उक्त प्रकरण की जांच, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने एवं 3 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा कि मरीजों व तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार की घटना कतई स्वीकार नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज हमारे लिए भगवान का रूप है। उक्त प्रकरण की जांच आख्या एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *