नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी

Uncategorized

आजमगढ़। फूलपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च को थाना फूलपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि प्रिन्स मौर्य पुत्र विनोद मौर्य निवासी ग्राम भेड़िया ने वादिनी को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया और शादी का वादा कर उससे अवैध संबंध बनाए। साथ ही उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 91/2026 धारा 69 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार कर रहे हैं।
पुलिस टीम ने 13 मार्च को मुखबिर की सूचना पर भेड़िया नदी पुल के नीचे से आरोपी प्रिन्स मौर्य (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *