गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवाँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पानी की मोटर व वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य दबोचा

Uncategorized

आजमगढ़। थाना तरवाँ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पानी की मोटर और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 नवंबर 2024 को थाना तरवाँ क्षेत्र के कम्हरिया निवासी सुजीत कुमार सिंह ने अपने ड्यूबेल से 2 HP मोनोब्लॉक मोटर चोरी होने की सूचना दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना तरवाँ पर मुकदमा संख्या 319/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में 16 दिसंबर 2024 को भिलिहिली निवासी ओमप्रकाश सिंह ने घर से 3 HP मोटर चोरी होने की तहरीर दी, जिस पर मुकदमा संख्या 342/24 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान रामबदन राम, मनीष राजभर, शशिबिन्द राजभर तथा अतुल राजभर के नाम प्रकाश में आए।
इसके अलावा 22 अक्टूबर 2024 को जहानागंज क्षेत्र के कोटवा निवासी दशरथ यादव की मोटरसाइकिल कचहरी परिसर से चोरी होने का मामला भी सामने आया था। इस मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा संख्या 590/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें रामबदन राम व दीपक खरवार का नाम सामने आया।
पुलिस के मुताबिक, उक्त गिरोह की लगातार आपराधिक गतिविधियों से आम जनता में भय और आतंक का माहौल व्याप्त था। गिरोह पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी तरवाँ द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा गया, जिसे 26 मई 2026 को अनुमोदित किया गया।
इसके बाद 28 मई 2026 को थाना तरवाँ पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 103/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
नहर पुलिया से हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार सुबह करीब 6:50 बजे तरवाँ नहर पुलिया के पास से अभियुक्त मनीष राजभर पुत्र मनोज राजभर निवासी भिलिहिली थाना तरवाँ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 160/24 धारा 305(A)/317(2)/331(2) बीएनएस थाना मेहनाजपुर
मुकदमा संख्या 196/24 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर
मुकदमा संख्या 319/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना तरवाँ
मुकदमा संख्या 342/24 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना तरवाँ
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
SO चन्द्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष थाना तरवाँ
हेड कांस्टेबल अमरजीत
कांस्टेबल नितेश चौरसिया
महिला कांस्टेबल प्रीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *