नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। अतरौलिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर छितौनी मोड़ से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च को थाना अतरौलिया में प्राप्त तहरीर में आरोप लगाया गया था कि एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मु0अ0सं0 093/2026 के तहत धारा 137(2), 87 व 127(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार कर रहे हैं।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने कांस्टेबल महेश सरोज के साथ मुखबिर की सूचना पर अनीश पुत्र अनिल निवासी ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया को छितौनी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *