थोड़ी देर में मैदान बन गया अखाड़ा, जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे के साथ जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू हो गया है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो रही है। मेहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार सुबह करीब 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई । जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना ने कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लाठी डंडे से हुई मारपीट
मेहनगर थाना क्षेत्र की अनिता 45 पत्नी रामविलास सरोज अपने चिन्हित भूमि पर वर्षों से टीनशेड रखकर गुजर-बसर कर रही थीं। रविवार की सुबह आरोप है कि उनके पट्टीदार संजय, इंदल और हरिचंद्र सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और टीनशेड पर लाठी-डंडों से प्रहार करने लगे तथा सामान फेंकने लगे। अनिता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को पिटता देख उनकी पुत्रियां नंदिनी (24) और संजना (16) मौके पर पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों में भी इनका आरोप लगाया है। एक पड़ोसी की मदद से तीन घायलों को ऑटो रिक्शा से मेंहनगर थाने ले जाया गया। वहां से 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल अनिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। मेंहनगर थानाध्यक्ष ने बताया मामले में शिकायत दर्ज की गई है। गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *