आजमगढ़ में थानेदार की गाड़ी के सामने बना डाली रील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

Uncategorized

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में थाने की बोलेरो के सामने एक युवक द्वारा भौकाल वाली रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा बनाई गई या रील सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे शेयर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है किस तरह से शर्ट की तीन बटन खोलकर युवक डांस करने के साथ रंगदारी के गाने गा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में ग्रस्त के दौरान थाने की बोलेरो के सामने युवक बेखौफ होकर वीडियो बना रहा है। हालांकि इस बारे में थाने के प्रभारी का कहना है कि गाड़ी मरम्मत के लिए गई थी जहां पर यह वीडियो बनाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सलमान नाम का युवक राइफल से खूंटा ठोकने जैसे रंगदारी के गाने गा रहा है। जिस तरह से सलमान पुलिस की गाड़ी के सामने बेखौफ होकर रंगदारी की रील बना रहा है। उससे साफ जाहिर होता है कि गंभीरपुर थाने की पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *