642 गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में एजेंसी संचालक महिला व संचालक के पति के खिलाफ मुकदमा

Uncategorized

आजमगढ़: जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति की जांच एवं गोदामों के निरीक्षण के दृष्टिगत मुबारकपुर थाना के बनकट स्थित तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट के गोदाम की जिला पूर्ति विभाग की टीम ने तहसील प्रशासन व पुलिस के साथ 13 मार्च की देर शाम जांच की थी। इस दौरान इस दौरान 14.2 किलोग्राम के 599 घरेलू और 19 किलोग्राम के 43 व्यावसायिक सहित कुल 642 गैस सिलिंडर कम पाए गए। जांच में मौके पर मिली अनियमितता एवं लिए गए बयान से स्पष्ट हुआ कि सिलिंडरों की कालाबारी की गई। जांच आख्या के आधार पर डीएम रविंद्र कुमार के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज संतोष शर्मा ने गैस एजेंसी की प्राेपराइटर शबाना बानों और संचालक उनके पति तौहीद के खिलाफ घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *