दुकान में चोरी का खुलासा, मेंहनगर पुलिस ने चार शातिर चोर दबोचे

Uncategorized

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में पान की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के रुपये और वारदात में इस्तेमाल उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ की पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला वार्ड नं0 9 शास्त्री नगर स्थित एक पान की दुकान में हुई चोरी से जुड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गौतम रावत ने 23 दिसंबर 2025 को सूचना दी थी कि 22/23 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये का सामान और 23 हजार रुपये नगद चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
19 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखराव पोखरा के पास घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरबल चौहान, सोनू चौहान, किशन यादव और शनि यादव शामिल हैं, जो जनपद जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक आरी, एक रम्मा (लोहे का औजार) और चोरी के 2,100 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त वीरबल चौहान के खिलाफ पूर्व में भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल अजय राय और कुलदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *