






आजमगढ़: थाना रौनापार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
दिनांक 07 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना रौनापार में तहरीर दी गई कि 05 मार्च 2026 की रात्रि में उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक मंजीत पाण्डेय बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस पर थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तारी की कार्रवाई
दिनांक 19 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक विवेक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लालघाट पुलिया के पास से अभियुक्त मंजीत पाण्डेय को रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मंजीत पाण्डेय (उम्र लगभग 19 वर्ष) निवासी – ग्राम लखमी रोहुवार (पाण्डेय का पूरा), थाना रौनापार है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 विवेक सिंह
- का0 दिलीप कुमार
- म0का0 रागिनी सिंह
