दो पक्षों में हो रही मारपीट का सीसीटीवी फुटेज विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है । जिसका सीसीटीवी फुटेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है । यह मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है । वही इस मामले में स्थानीय पुलिस मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे जांच पड़ताल में जुटी है । वही इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इस मामले में देवगांव थाना प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *