






आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी नौबरार करखिया कीता प्रथम निबिहवा गांव में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी मंडईयो में आग लगने का मामला सामने आया है । इस आग लगी की घटना में पीड़ित परिवार का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । वही कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था । मिली जानकारी के अनुसार नौबरार करखिया कीता प्रथम निबिहवा गांव पुनवासी फूलचंद यादव पुत्र स्वर्गीय रोजबली यादव के दो रिहायशी मंडईयों में सोमवार देर शाम आग लग गई । आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप अख्तियार कर लिया, सोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग आग बुझाने में जुट गए । वही कड़ी मशक्कत के बाद लोगों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका परंतु मंडईयों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था । मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे संबंध में फूलचंद यादव द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना स्थानीय लेखपाल और तहसील प्रशासन को दी गई है । अभी मौके पर टीमों ने आगलगी की घटना में हुए नुकसान का आकलन नहीं किया है । वही ग्रामीणों ने बताया कि इस आग लगी की घटना में पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है शासन प्रशासन से मांग की जाती है कि पीड़ित को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए ।
