फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता लेकर, हिन्दुस्तान में भी मतदाता बनने के मामले में एक गिरफ्तार, SIR प्रक्रिया से हुआ खुलासा

Uncategorized

आज़मगढ़। के निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मलेशिया की नागरिकता हासिल कर भारत में मतदाता बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार ग्राम सुराई निवासी मो. कुद्दूस उर्फ कुद्दूस पुत्र अली रजा ने कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से अपना नाम बदलकर “मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह” कर लिया और मलेशिया की नागरिकता के साथ पासपोर्ट भी बनवा लिया। इसके अलावा उसने ओसीआई कार्ड भी प्राप्त कर लिया था।जांच में सामने आया कि ओसीआई कार्ड धारक होने के बावजूद आरोपी का नाम गांव की मतदाता सूची में दर्ज था और वह भारतीय नागरिक के रूप में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा था। इतना ही नहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भी उसने मतदाता के रूप में फॉर्म भरकर अपनी असली स्थिति छिपाने की कोशिश की।मामले का खुलासा होने पर थाना निजामाबाद में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, जहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *