नेपाल में सम्मानित हुए आजमगढ़ के अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय

Uncategorized

निजामाबाद, आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के परसहा गांव निवासी अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय को साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए नेपाल में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रगतिशील लेखक संघ नेपाल की केंद्रीय समिति द्वारा प्रदान किया गया।
बताया गया कि 3 अप्रैल 2026 को नेपाल के महेंद्रनगर स्थित दोधारा चांदनी, कंचनपुर के नगर पालिका हॉल में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत सहित विभिन्न देशों के साहित्यकारों और सांस्कृतिक कर्मियों ने भाग लिया। भारत से सात प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, जहां साहित्य, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
परसहा गांव के रहने वाले और पेशे से अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय के लिए यह अवसर खास रहा, क्योंकि यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। एक छोटे गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना और सम्मानित होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पाण्डेय ने कहा कि नेपाल की धरती पर मिला यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने इसे भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंधों का प्रतीक बताया।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे आजमगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *