






आजमगढ़, 25 मार्च 2026। जनपद में आज जिला कारागार का उच्चाधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में माननीय जिला न्यायाधीश श्री जयप्रकाश पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सत्यवीर सिंह, सचिव श्रीमती निकिता राजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल शामिल रहीं।
अधिकारियों ने जेल परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए बंदियों के बैरक, भोजनालय, कैंटीन, सीसीटीवी व्यवस्था एवं चिकित्सालय का जायजा लिया। इस दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
