हरिऔध कला केंद्र में तीन दिवसीय आजमगढ़ साहित्य महोत्सव 2024 का हुआ शुभारंभ, 25 लोगों को किया गया सम्मानित

Blog
Spread the love

जनपद आजमगढ़ में पहली बार जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय आजमगढ़ साहित्य महोत्सव-2024 कार्यक्रम में प्रमुख लेखकों और साहित्य की सेवारत रहने वाले लोगों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। प्रथम दिन 25 लोगों को सम्मानित किया गया। जनपद का एक लंबा साहित्यिक इतिहास रहा जहां पर विश्वविख्यात साहित्यकार, कवि एवं लेखक हुए हैं। अयोध्या सिंह हरिऔध, राहुल सांकृत्यायन, कैफ़ी आज़मी, पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र जैसे एक से एक कई साहित्यकार, लेखक एवं कवियों ने कई भाषाओं में भारत एवं विश्व में आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। हरिऔध कला केंद्र में शुक्रवार से तीन दिन 23, 24 और 25 फरवरी को साहित्य महोत्सव 2024 कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। महोत्सव के नोडल अधिकारी एडीएम ने जिलाधिकारी के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ तथा छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि आज़मगढ़ की भूमि साहित्य की दृष्टि से उर्वरा भूमि रही है, यहां के साहित्यकारों ने न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।यह आयोजन उसी साहित्यिक विरासत को नमन करने, संजोने, और उसी परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए नवोदित साहित्यकारों को मंच देने के लिए याद किया जायेगा। यह परम्परा आगे भी जीवित रखी जायेगी। नोडल अधिकारी आज़ाद भगत सिंह ने कहा कि सफल उद्घाटन के बाद अगले दो दिनों तक 24 और 25 फरवरी को भी महोत्सव की ऊर्जा को बनाये रखा जाएगा तथा साहित्य और समाज के सम्बंध को बनाये रखा जायेगा।

हरिऔध कला केंद्र में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

आजमगढ़ साहित्य महोत्सव 2024 का हुआ शुभारंभ

25 लोगों को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *