






जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में नरौली तिराहे के पास बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं द्वारा प्रायः ठेला लगाये जाते हैं, जहां एक राहगीर परिवार को फल विक्रेता के निकट वाहन खड़ा करना व चाय पीकर कुल्हड़ फेंकना भारी पड़ गया। घटना एक दिन पूर्व की बताई जा रही जहां ठेला फल विक्रेता द्वारा उस दौरान पहले गाली-गलौज की और फिर डंडे से हमला के दौरान मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश व कार्यवाही में जुटी है।
बता दें की आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में नरौली तिराहा के पास जहां बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं द्वारा रोजाना ठेला लगाया जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि अक्सर इन मनबढ़ ठेला फल विक्रेताओं द्वारा राहगीर लोगों से गली-गलोज और मारपीट की घटनाएं होती हैं। ऐसा ही एक मामला कल 26 मार्च को सामने आयी, जहां जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम वरहतीत जगदीशपुर के रहने वाले एक परिवार अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने लखनऊ गया, वहां से घर लौटते समय जब शाम को वह रास्ते में आजमगढ़ के नरौली तिराहा के पास पहुंचा जहां वाहन खड़े करके परिवार चाय पीया और कुल्हड़ बगल में फेंक दिया। वहीं निकट एक ठेला फल विक्रेता ने इसकी आपत्ति जताई और कहा-सुनी के दौरान गाली गलौज कर उनपर डंडे से हमला कर दिया। उस दौरान नरौली तिराहे बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तस्वीरों में देखा जा सकता है की किस तरह मारपीट के दौरान डंडे से पीटा जा रहा जबकि राहगीर पक्ष की तरफ से बीच बचाव करते हुए मारपीट की गई। इस घटना में राहगीर पक्ष से एक व्यक्ति तथा महिला के हाथ में चोट लगाना बताया गया, वहीं ठेला फल विक्रेता द्वारा जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे। इस मामले में पीड़िता चंदा की तहरीर पर संबंधित थाने में मुकदमा सं. 101/26 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत दर्जकर अज्ञात फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
