






आजमगढ़, नगर के गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया! प्रारंभ में मन्दिर के महंत श्री श्री 108 श्री संजय दास जी महाराज ने वैदिक रीति पूजन किया एवं जन्मोत्सव के समय घंट घड़ियाल और श्रीराम के जयकारे से प्रांगण गूंज गया! इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री राम जानकी मानस सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने प्रभु श्रीराम के मार्ग पर चलने की सीख देते हुए कहा कि ब्रह्मांड के नायक मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श भूमंडल के समस्त जीवों के मुक्ति शांति, आनंद, समरसता के मूल आधार हैं!उनके आदर्शों का जीवन में अनुसरण करके पारिवारिक , सामाजिक संबंध और आध्यात्मिक साधना के समस्त लक्षण सिद्ध होते रहेंगे! उन्होंने कहा कि श्रीराम धार्मिक मूल्यों के संस्थापक हैँ , वे लोगों के अंतस्तल में विराजमान हैँ! अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर नवनिर्मित मन्दिर से संपूर्ण जनमानस में हर्ष व्याप्त है! मौके पर शुभम पांडे, आकाश पांडे, रविशंकर पांडे, हर्ष पांडेय, सुनील गुप्ता, गीता, अंकिता, यमुना सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे!
