विवाहिता का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, 18 दिन पहले हुआ था विवाह, एक अन्य घटना में ननिहाल में पेड़ से लटका मिला 12वीं का छात्र

Uncategorized

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासिन गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। बिहार के बक्सर जनपद के नचाप थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश सिंह की 25 वर्षीय पुत्री वर्षा सिंह की शादी 13 मार्च 2026 को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासिन गांव निवासी रामप्रताप सिंह उर्फ छोटू के साथ हुई थी। शादी को अभी महज 18 दिन ही हुए थे। पति रामप्रताप सिंह के अनुसार बुधवार सुबह जब परिवार के लोग वर्षा को जगाने उसके कमरे में पहुंचे, तो वह पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से लटकी मिली। विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकीदौना जेहतमंदपुर गांव में बुधवार की सुबह छात्र का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बरदह थाना क्षेत्र के भगमलपुर भीरा गांव निवासी 20 वर्षीय आयुष अपने ननिहाल में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकीदौना जेहतमंदपुर गांव में रहता था। वह 12वीं का छात्र था, नाना नाथे राम ने बताया कि वह मंगलवार की शाम को घर से लापता हा गया था। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। बुधवार को फंदे से लटका हुआ शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *