आजमगढ़ में वाहन चेकिंग अभियान, 65 वाहनों पर कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी है। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में बागेश्वर चौराहा, थाना कोतवाली क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 65 दोपहिया व चारपहिया वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 8 वाहनों पर काली फिल्म पाई गई, जबकि 17 वाहनों में फर्जी या नियमों के विरुद्ध नंबर प्लेट (जिन पर नाम, जाति, धर्म या पद सूचक शब्द अंकित थे) लगी मिली। इसके अलावा 40 अन्य वाहन विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
पुलिस ने अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती, “पुलिस” या “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखे वाहनों पर भी विशेष नजर रखी और ऐसे मामलों में कार्रवाई की।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *