विवादित जमीन पर मड़ई डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, ग्रामीणों से झड़प का वीडियो हुआ वायरल, एक पक्षीय कार्रवाई का भी लगा आरोप

Uncategorized

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में शुक्रवार को दिन में विवादित जमीन पर मड़ई छावने को लेकर हंगामा मच गया। घटना में पहुंची पुलिस फोर्स के साथ ग्रामीणों के झड़प का वीडियो वायरल हो गया है। मामला पटीदारों के बीच का बताया जा रहा है और विवादित जमीन का मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है।
जानकारी के अनुसार एक पक्ष में शंभूनाथ, विश्वनाथ और राजनाथ यादव शामिल थे, जबकि दूसरे पक्ष में धीरज यादव सहित अन्य लोग थे। धीरज यादव पक्ष का कहना था कि उनके यहां करीब एक महीने पहले शादी पड़ी थी और जरूरत के मुताबिक वे अपने कच्चे घर में कुछ काम करना चाहते थे, लेकिन मामला कोर्ट में होने के चलते पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने यह कहते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही कि उनके यहां नवंबर में शादी है और उन्हें भी तैयारी के लिए कुछ काम कराना है। इस पर धीरज पक्ष ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने का रुकवाने से मना कर दिया, लेकिन इससे तनाव और बढ़ गया। इसके बाद पुलिस कुछ लोगों को जबरन खींचकर थाने ले गई, हालांकि बाद में महिलाओं को छोड़ दिया गया। मामले में पंचायत भी जारी रही। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी दी गई है। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *