मारपीट के बाद युवक की मौत, गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य नाबालिग भी अभिरक्षा में

Uncategorized

आजमगढ़। थाना तरवां क्षेत्र में मारपीट के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

घटना 08 मार्च 2026 की है, जब थाना तरवां क्षेत्र की एक महिला के पुत्र को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट दिया था। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में महिला की तहरीर पर थाना तरवां में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इलाज के दौरान 01 अप्रैल 2026 को बीएचयू वाराणसी में युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गैर इरादतन हत्या में परिवर्तित करते हुए संबंधित धारा बढ़ा दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 अप्रैल 2026 को चतुरगंज बाजार से मुख्य आरोपी शिवानन्द पुत्र जगतनारायण, निवासी मुरारपुर (थाना तरवां) को सुबह करीब 06:45 बजे हिरासत में ले लिया।
साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मामले में थाना तरवां पर धारा 105, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त शिवानन्द पुत्र जगतनारायण, निवासी ग्राम मुरारपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 18 वर्ष)
01 बाल अपचारी हैं।
पुलिस टीम में
उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल
का0 प्रवीण यादव
का0 अजय यादव हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *