






आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने अपनी जिले की नवगठित टीम की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत सूची जारी होने की बात कही गई। नागेन्द्र पटेल, अवनीश मिश्रा, विभा बरनवाल, आनंद सिंह, विपिन राय, रामबचन चौहान, सुरेन्द्र राजभर और सिद्धार्थ राम सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना और ऋषिकेश दूबे को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मंत्री पद पर शोभित श्रीवास्तव, लालचंद यादव, अजय शंकर मौर्य, मनोज गिरी, आशीष गुप्ता, अंजना सिंह, अनीता पटेल और मिथिलेश पाण्डेय को स्थान मिला है। इसके अलावा अभिनव श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष और श्रेय अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबंधन के लिए विवेक निषाद को जिला मीडिया प्रभारी और जितेन्द्र राय को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन के संचालन हेतु सुजीत सिंह टीका को जिला कार्यालय मंत्री तथा आनंद सिंह राठौर और धर्मेन्द्र सिंह को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। डिजिटल और सोशल मीडिया को सशक्त बनाने के लिए विशाल श्रीवास्तव को सोशल मीडिया संयोजक, सागर प्रताप को सह संयोजक तथा अश्वनी मिश्रा को आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जितेन्द्र त्रिपाठी और राहुल प्रजापति को सह आईटी संयोजक बनाया गया है। भाजपा की इस नई कार्यसमिति से संगठन को जिले में और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 59 जिला कार्यसमिति सदस्य भी हैं। जिनमें हरिवंश मिश्र, बृजेश यादव, अजय सिंह, डॉक्टर पूनम सिंह, संजय यादव, संजय राम, रमाकांत राजभर, रवि राय, उमेश गोंड, हरेंद्र चौहान, मयंक गुप्ता, राजीव शुक्ला, शैलेंद्र अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, विजय पटेल, सहजानंद पांडे शाहिद 59 सदस्य हैं।
