बीजेपी के संगठनात्मक लालगंज जिले में नवगठित जिला कार्यसमिति की टीम में कई का ओहदा बढ़ाया गया, पुराने पदाधिकारी भी शामिल, प्रदेश अध्यक्ष की मिली संस्तुति

Uncategorized

आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक लालगंज जिले में भी नई जिला कार्यसमिति बन गई है। जारी सूची के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष पद पर हरीश तिवारी, अभिषेक सिंह बाँबी, नीरज तिवारी, सुनील सिंह डब्बू, सन्तराम निषाद, डॉ. शैलेन्द्र यादव, राजेश सरोज और अजय कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में सीता चौहान, ठाकुर प्रसाद सिंह और आशुतोष राय उर्फ पंकज राय को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर संतोष कुमार पाण्डेय, रिया पाण्डेय, प्रमोद राजभर, राकेश चतुर्वेदी, अजित कुमार गौतम, अनुराग सिंह सनी, रविन्द्र प्रताप सिंह और शैलेष प्रजापति को शामिल किया गया है। इसके अलावा विनीत जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और रजनीश जायसवाल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दुर्गा प्रसाद चौबे को जिला कार्यालय मंत्री, धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी और रोशन लाल राजभर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया व आईटी प्रबंधन के लिए आदर्श राय, अभिषेक तिवारी, राजवीर सिंह, सूरज सिंह और संदीप अस्थाना को विभिन्न दायित्व दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी इस सूची के साथ ही पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करने का संदेश दिया है। 61 सदस्यों को स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *