6 माह से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, मंत्री ओम प्रकाश राजभर से शिकायत के बाद रीबोर का दावा कर फोटो अपलोड, नहीं निकला पानी, कैसे कटेगी गर्मी

Uncategorized

आजमगढ़: (आशीष कुमार निषाद) अतरौलिया नगर पंचायत क्षेत्र के खानपुर फतेह स्थित वार्ड नंबर 2 में एक इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग 6 महीनों से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हैंडपंप के खराब होने की शिकायत कई बार नगर पंचायत में की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा केवल कागजी कार्यवाही कर मामले को निपटा दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत में हैंडपंप आज भी पानी नही दे रहा और बंद पड़ा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंचायती राज मंत्री से भी शिकायत की गई थी, जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन मिला था, एक मिस्त्री वहां से आया था और देख कर बताया कि पाइप में लीकेज है। हैंड पंप के पास मेरी फोटो खींचकर अपलोड कर दिया। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिलेखों में 25 नवंबर को हैंडपंप के ठीक होने की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई, जबकि वास्तव में अभी तक उससे पानी नहीं निकल रहा है। इसकी शिकायत आज पुनः पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से की गई है, और हैंडपंप को ठीक करने की मांग की गई। वहीं लोगों का यह भी आरोप है कि शिकायत के संबंध में अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी कभी भी अपना फोन नहीं उठाते तो लोग अपनी समस्या किससे कहें। वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप को ठीक कराया जाए, ताकि लोगो को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *