साइबर फ्रॉड के 1,19,852 रुपये पीड़ित के खाते में वापस, ऑटो पे का पैसा रिफंड दिलाने के नाम पर UBI खाते से निकाले गए थे रुपए

Uncategorized

आजमगढ़ के थाना फूलपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। शिकायतकर्ता बबलू विश्वकर्मा पुत्र राजमन, निवासी ग्राम कनेरी थाना फूलपुर के साथ दिनांक 15 जनवरी 2026 को अज्ञात साइबर ठग द्वारा ऑटो पे का पैसा रिफंड दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। ठग ने झांसे में लेकर उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 1,19,852 रुपये निकाल लिए थे।
घटना के बाद पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना फूलपुर के साइबर हेल्पडेस्क ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से ईमेल के माध्यम से संपर्क स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
पुलिस के प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के खाते से निकाली गई पूरी धनराशि 1,19,852 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक दयानन्द, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा तथा महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है तथा आमजन में भी विश्वास बढ़ा है कि साइबर ठगी के मामलों में समय रहते शिकायत करने पर धनराशि वापस कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *