






आजमगढ़। जनपद में शनिवार को आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौली पांडे को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर औपचारिक रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने पदोन्नति को शशिमौली पांडे की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण का परिणाम बताते हुए उनसे आगे भी जनसेवा के प्रति इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
