मेंहनगर थानाध्यक्ष को SSP ने किया लाइन हाजिर, क्राइम ब्रांच प्रभारी को मेंहनगर का मिला प्रभार, अन्य फेरबदल भी किया

Uncategorized

आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
निरीक्षक स्तर पर किए गए बदलाव में निरीक्षक निहार नन्दन कुमार को क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक मेहनगर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक स्तर पर भी तबादले किए गए हैं। उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को थाना सिधारी से स्थानांतरित कर कोतवाली क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *