आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट वीडियो, 2 दिन पहले हुई थी घटना, रविवार को वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized

आजमगढ़ में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी अमानी (दलसिंगर का पुरवा) गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो दिन पहले हुई मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग घर में घुसकर भी मारपीट करने लगे। इस घटना में दिनेश यादव और उनके छोटे भाई अरुण यादव (लगभग 14 वर्ष) घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला के सिर में भी चोट आई है, जबकि परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि घटना के पीछे जमीन का पुराना विवाद है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *