मस्जिद के बाहर शराब की बोतल फेंकने वाला युवक गिरफ्तार, धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश नाकाम

Uncategorized

आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को रात करीब 10 बजे कस्बा स्थित एक मस्जिद के गेट पर विक्रान्त सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी खैरातपुर, थाना सिधारी द्वारा नशे की हालत में शराब पीकर खाली बोतल फेंक दी गई थी। इस घटना से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी सिधारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 109/2026 धारा 298 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के उन्माद फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *