सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Uncategorized

अतरौलिया आशीष निषाद। अंबेडकर नगर जनपद में बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी 21 वर्षीय सलमान पुत्र मुंशी रजा अपने साथी 17 वर्षीय विकास पुत्र हीरालाल के साथ बाइक से खेत की ओर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही एक अज्ञात स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन तत्काल दोनों को अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विकास का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक सलमान सूरत में काम करता था और इन दिनों घर आया हुआ था। वह अपने परिवार में दो भाइयों अमजद खान, फरियाद और एक बहन सब्बू में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और परिवार में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया पुलिस अस्पताल पहुंची और ग्राम प्रधान सुभाष राजभर की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *