आजमगढ़ में ‘तमंचे पर डिस्को’ का वीडियो वायरल, शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का दावा; ऑपरेशन वज्रपात पर उठे सवाल

Uncategorized

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक माह पहले एक शादी समारोह का है, जिसमें कई युवक फिल्मी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक कथित रूप से अवैध तमंचे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तियरी मनीरामपुर निवासी रवि यादव पुत्र राजनारायण यादव के रूप में हुई है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *