गांव के स्मृति द्वार पर पहले से लगे हिंदू संगठन के झंडे को उतार कर पार्टी झंडा लगाने को लेकर आमने-सामने आए लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Uncategorized

आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर रविवार सुबह करीब 09:15 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब गांव के मुख्य मार्ग पर बने स्वर्गीय बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार पर लगे ध्वज को हटाकर दूसरा झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
जानकारी के अनुसार, स्मृति द्वार पर पहले से विश्व हिंदू परिषद का ध्वज और तिरंगा झंडा लगा हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां चंद्रशेखर की आजाद पार्टी का झंडा लगाने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुख्य द्वार पर किसी राजनीतिक दल का झंडा लगाने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *