एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई, 11 गिरफ्तार, एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ तहबरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार

Uncategorized

तहबरपुर। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तहबरपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय कोर्ट नंबर-20, आजमगढ़ से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 527/11 में गैर जमानती वारंट जारी था। यह मामला थाना तहबरपुर से संबंधित है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज था।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश, अंगद विश्वकर्मा, दीनू गिरी, शुखियाल, सुटेली, भुटेली उर्फ राजकुमार और सुरेश राय शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना तहबरपुर की तीन टीमों को लगाया गया था। टीम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, लोकेशमणि त्रिपाठी, मोहनलाल यादव और रामप्रवेश गौतम समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने भी गिरफ्तारी अभियान में सहयोग किया।
तहबरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित गैर जमानती वारंटों के अनुपालन के अभियान का हिस्सा बताया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *