






अतरौलिया आशीष निषाद (आज़मगढ़):।अतरौलिया शिक्षाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में शिक्षकों की घोर लापरवाही के कारण कक्षा 3 का एक छात्र घंटों स्कूल के एक कमरे के अंदर तीन घण्टे कैद रहा।
दादर गांव निवासी हिमांशु राजभर, जो कक्षा तीन का छात्र है, सोमवार को रोज की तरह स्कूल गया था। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान उसे नींद आ गई और वह कमरे में सो गया। और छुट्टी होने पर विद्यालय का ताला बंद करके शिक्षक व वाहन के कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए, शिक्षकों और कर्मचारियों ने यह सुनिश्चित करने की जहमत भी नहीं उठाई कि कोई बच्चा अंदर तो नहीं है। बिना जांच किए बाहर से ताला लगा कर चले गये। जब काफी देर तक हिमांशु घर नहीं लौटा, तो उसकी मां फूला देवी चिंतित हो उठीं। गांव के हिमांशु के साथ पढ़ने वाले बच्चों से पूछताछ की मगर कुछ पता नही चला।, तो वह बदहवास होकर हिमांशु को खोजती हुई लगभग 4 बजे स्कूल पहुंचीं। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, उनका बच्चा स्कूल में बंद था और अंदर से उनके बेटे की भूख प्यास से बिलखने की आवाज आ रही थी। आनन-फानन में ग्राम प्रधान को सूचित किया गया।चाबी मंगवाकर जब स्कूल का ताला खोला गया, तो मासूम हिमांशु डरा-सहमा और रोता हुआ बाहर निकला।
इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मां नहीं पहुंचती, तो मासूम के साथ कोई अनहोनी हो सकती थी। लोगों ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कहा कि किस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य में नहीं है मैं तुरंत स्पष्टीकरण जारी करता हूं जो भी इसमें दोषी होंगे निश्चित रूप से उत्तर कार्रवाई की जाएगी।
