आजमगढ़ में हाईवे के गड्ढे में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो से सवार 2 युवकों की मौत, 1 रेफर, गड्ढे से 300 मीटर दूर घर और पोल से टकराई, ढाई घंटे में निकली दोनों लाश

Uncategorized

आजमगढ़। बरदह क्षेत्र में जौनपुर–आजमगढ़ मार्ग पर भीरा बाजार के पास हाईवे पर गड्ढे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और करीब 300 मीटर दूर घर और बिजली के पोल से टकरा गई। स्कॉर्पियो में आगे सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बरदह से जौनपुर रेफर कर दिया गया।
मृतकों में अभय सरोज उर्फ सोनू (30 वर्ष) पुत्र उमाकांत सरोज निवासी सपनहर थाना गंभीरपुर और प्रमोद सरोज (40 वर्ष) पुत्र लाल बिहारी निवासी आवक थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। दोनों जौनपुर से रिश्तेदारी में शनिवार को शादी का सामान खरीदकर लौट रहे थे। अभय के रिश्तेदार अमित सरोज की शनिवार को शादी थी, उसी की तैयारी के लिए वे बाजार गए थे।
बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालने में करीब ढाई घंटे लग गए। पुलिस ने क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *