वामा सारथी पहल के तहत ताइक्वांडो में पुलिस परिवार के बच्चों का जलवा, 35 ने जीते पदक

Uncategorized

आजमगढ़। पुलिस परिवार के बच्चों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। आजमगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “वामा सारथी” पहल के अंतर्गत आयोजित अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 55 प्रतिभागियों में से 35 बच्चों ने पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल 2026 को आजमगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “New Cambridge Sports Cup–2026” के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें लगभग 12 जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन से कोच आरक्षी सुनील कुमार सिंदे के नेतृत्व में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 8 रजत और 17 कांस्य पदक जीतकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल और आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
पदक विजेता प्रतिभागी:
🥇 स्वर्ण पदक (10) – शुभा यादव, दीपांशी गुप्ता, सौम्या पटेल, सान्वी यादव, गौरवी गुप्ता, शिवांगी यादव, अभिरित सिंह, आकृति सोलंकर, आर्यन ग्राउंड, याशी यादव
🥈 रजत पदक (08) – आर्या सिंह, राघव रैन, आस्था यादव, आराध्या सिंह, पारिधि गुप्ता, अनुराग यादव, अन्वी यादव, अयात
🥉 कांस्य पदक (17) – हर्षित पांडेय, दीपक पांडेय, सौम्या गौतम, श्रुति गौतम, समृद्धि ओझा, दिव्यांशी यादव, सोनिया यादव, औशिका सिंह, दिव्या यादव, आराध्या सोनकर, आशी सिंह, श्रेया, पारिधि कुमारी, स्वाति निषाद, मनीषा, राज, मोनू
इस उपलब्धि से पुलिस परिवार और जनपद में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *