रॉड के वार से हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में पति पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा गया था भारी

Uncategorized

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल की शाम लगभग 8:30 बजे आरोपी राहुल पुत्र रामजीत शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रामजी ने उसे मना किया, जिस पर आरोपी ने आक्रोशित होकर लोहे की रॉड से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामजी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी संध्या देवी की तहरीर पर थाना मेंहनगर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने 27 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल को उसके घर, गोपालपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई।
इस मामले में मु0अ0सं0 132/26 धारा 103(1)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम:
प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार, कांस्टेबल संदीप यादव एवं कांस्टेबल अनुप की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *