






आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब देर रात्रि शादी समारोह से यह युवक लौट रहे थे। उसी दौरान पचरुखा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों का इलाज चल रहा है।
विपरीत दिशा से आ रही बाइक आपस में टकराई
गाजीपुर के थाना खानपुर क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र यादव 29 पुत्र राजेंद्र यादव अंकित यादव 17 पुत्र रामनारायण यादव शादी समारोह में शामिल होने जौनपुर के चंदवक स्थित अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में धर्मेंद्र और अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां मौत हो गई। धर्मेंद्र दो भाई और एक बहन है वहीं अंकित दो भाई और तीन बहन हैं। दूसरी बाइक पर तीन लोकसभा थे जिनकी पहचान हर्ष चौहान 19 पुत्र प्रवेश चौहान हाफिजपुर थाना कोतवाली, सत्येंद्र चौहान 26 पुत्र लाल चंद्र चौहान हाफिजपुर और सामंत चौहान 15 पुत्र अरविंद चौहान थाना कोतवाली आजमगढ़ के रूप में हुई है तीनों घायलों को आजमगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। यह हादसा इतना गंभीर था कि धर्मेंद्र का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था जबकि धर्मेंद्र हेलमेट भी लगाया हुआ था। वही मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है सूचना मिलने के बाद परिजनों को राम मच गया है।
