आजमगढ़: मामूली विवाद में लाठी डंडे से मारपीट के बाद युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश

Uncategorized

आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने मारपीट के बाद हुई युवक की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (डण्डा) भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को वादिनी ने थाना बरदह में सूचना दी थी कि उसके पुत्र अनिल पाण्डेय को 18 अप्रैल 2026 को गांव के ही मोहित यादव, हरवंश यादव एवं रामकिशुन यादव ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना बरदह में मुकदमा संख्या 148/26 धारा 103(1) व 131 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मई 2026 को थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरवंश यादव और रामकिशुन यादव, निवासी ग्राम मैनपुर, को केदलीपुर नहर पुलिया के पास से सुबह करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश सैनी, कांस्टेबल कृष्णा सिंह और महिला आरक्षी खुशबू यादव शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *