






आजमगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान 2 मई से 3 मई 2026 तक अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान जनपद के सभी थानों और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग की। इस कार्रवाई में मॉडिफाइड साइलेंसर के 20 चालान कर 10,000 रुपये तथा प्रेशर हॉर्न के 12 चालान कर 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर 32 चालान किए गए और 15,000 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहनों को सीज भी किया गया।
इसके अलावा, ऐसे उपकरणों की खरीद-बिक्री करने वाले 4 दुकानदारों को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई भी दुकानदार इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन से बचें, ताकि दुर्घटनाओं और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।
