तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की थार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक अन्य युवक गंभीर घायल

Uncategorized

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की थार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में शमशाद उर्फ गुड्डू (50 वर्ष) पुत्र फरियाद निवासी फरिहां थाना निजामाबाद तथा मनीष कुमार (18 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी फरिहां गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने शमशाद उर्फ गुड्डू की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल मनीष कुमार का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक शमशाद उर्फ गुड्डू के तीन पुत्र हैं। उनकी पत्नी का करीब छह वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पत्नी की मौत के बाद से ही उनके बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी क्षेत्र के समाजसेवी एवं यश पब्लिक स्कूल के संचालक विजय यादव द्वारा निभाई जा रही है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं हादसे के बाद थार चालक वाहन समेत मौके से फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *