






निजामाबाद। मकान निर्माण कार्य शुरू कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस ने एक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा पर 15 हजार रुपये उत्कोच मांगने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहाँ निवासी शहजाद अहमद ने 7 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी सदर के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया गया कि चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव द्वारा मकान निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की गई।
शिकायत के आधार पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 116/26 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्रा और पुलिस टीम ने आरोपी उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल कमलेश सरोज भी शामिल रहे।
