आजमगढ़ में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला, 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता जनक दुलारी ने शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले मंसाराम के बेटे पप्पू, राजेश कुमार और राम सिंह ने अपने 10 अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे चमन कुमार और मुस्कान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से दोनों के सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़िता के अनुसार, हमले में दोनों का सिर फट गया और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जनक दुलारी की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *