निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार, गबन और धमकी समेत कई गंभीर आरोप

Uncategorized

आजमगढ़ जिले में राजकीय पौधशाला कोटवा में तैनात निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक भोला प्रजापति के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर रानी की सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उप निदेशक उद्यान जय करण सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भोला प्रजापति ने राजकीय पौधशाला कोटवा स्थित आयुष भंडार कक्ष और अतिथि कक्ष पर अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत के अनुसार सरकारी पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय निजी खाते में जमा की गई। इसके साथ ही सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन और जौनपुर संबद्ध किए जाने के आदेश के बावजूद आरोपी पौधशाला परिसर में ही रह रहा था तथा कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था। महिला दैनिक श्रमिकों के साथ अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप भी लगाया गया है, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ था।
इस मामले में शुभम तोदी ने बताया कि रानी की सराय थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *