जमीन कब्जेदारी के विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडा, बांका, भाला, फावड़ा से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में जमीन कब्जेदारी के विवाद को लेकर मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भाला, फावड़ा और बांस का डण्डा भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरौलिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पुलिस ने मारपीट एवं घर में घुसकर हमला करने के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को वादी त्रिलोकी यादव पुत्र स्वर्गीय भगेलू निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना अतरौलिया ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन कब्जेदारी के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की नीयत से भाला, लाठी, बांका और फावड़ा से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि जान बचाकर घर में भागने पर आरोपी घर में घुस गए और दोबारा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया में मु0अ0सं0 0193/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 333, 351(3) बीएनएस में अवधराज, आशुतोष, नीरज और पंकज यादव निवासी बेलसड़ी थाना अतरौलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार विश्वकर्मा द्वारा की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 21 मई की रात उपनिरीक्षक मनीष कुमार विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित अभियुक्त पंकज कुमार यादव और नीरज यादव को ग्राम अचलीपुर अंडरपास के पास से रात करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर नन्दना तालाब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा, एक फावड़ा तथा एक भाला बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज कुमार यादव पुत्र अवधराज यादव निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 42 वर्ष
नीरज यादव पुत्र अवधराज यादव निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष
बरामदगी
01 बांस का डण्डा
01 फावड़ा
01 भाला (धारदार हथियार)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मनीष कुमार विश्वकर्मा
हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह
कांस्टेबल मनीष यादव
आरक्षी घनश्याम
थाना अतरौलिया, जनपद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *