फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दिलौरी खेल मैदान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के निर्देशन में थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को थाना रानी की सराय पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत विद्यासागर, राहुल कुमार, वीरेन्द्र यादव, राकेश यादव, प्रदीप यादव एवं मुन्ना शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
शुक्रवार 22 मई 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त राहुल कुमार, राकेश यादव और प्रदीप यादव दिलौरी खेल मैदान के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को सुबह करीब 10:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके अपराध की जानकारी देते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि वे अपना पक्ष न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से रखेंगे। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल कुमार पुत्र रामदुलार निवासी कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष
राकेश यादव पुत्र रवि प्रकाश यादव निवासी अमौड़ा मुहिउद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 42 वर्ष
प्रदीप यादव पुत्र स्वर्गीय सूर्य प्रकाश यादव निवासी कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
मु0अ0सं0 174/2019 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
मु0अ0सं0 042/2023 धारा 504/506 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील कुमार
हेड कांस्टेबल धनन्जय राय
हेड कांस्टेबल दिनेश यादव
थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *