वोटर सत्यापन कर के दौरान जमकर मारपीट, 6 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

Uncategorized

आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र में वोटर सत्यापन के दौरान जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। खंड विकास अधिकारी महाराजगंज के निर्देश पर वोटर लिस्ट सत्यापन का कार्य हो रहा था। आरोप के अनुसार इसी दौरान जय सिंह, रामप्रीत पटेल, संतराम पटेल, रामकिशन, शिवम शुभम मौके पर आए और प्रार्थी गोरखनाथ और उसके भाई अशोक को मां बहन की गालियां देते हुए लाठी डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में प्रार्थी और उसका भाई अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। और बेहोश हो गए। दोनों भाइयों को आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कई जगह चोट भी आई हैं। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में वोटर लिस्ट सत्यापन के दौरान हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस घटना के कारणों और आरोपों की सत्यता की भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *