दुर्वासा धाम में हरिहरात्मक यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Uncategorized

आजमगढ़। दुर्वासा धाम में 25 से 31 मई तक आयोजित श्री हरिहरात्मक यज्ञ का सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। Durvasa Dham में निकली विशाल कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए ऋषि दुर्वासा, मौनी बाबा और देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
यज्ञकर्ता Shubham Das Ji Maharaj के नेतृत्व में निकली यात्रा मौनी बाबा आश्रम से प्रारंभ होकर दुर्वासा ग्राम की परिक्रमा करते हुए तमसा-मंजूषा संगम तक पहुंची। वहां वैदिक विधि-विधान से पूजन के उपरांत श्रद्धालु जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे। यात्रा में हाथी, घोड़ा, नगाड़ा, साधु-संत, हजारों कन्याएं, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल रहे।
यज्ञाचार्य पंडित हरिकेश चौबे एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर महंत शुभम दास जी महाराज ने कहा कि हरिहरात्मक यज्ञ विष्णु और शिव के अभेद स्वरूप का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ जनमानस के कल्याण, पापों के नाश और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है।
उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन में हवन-पूजन तथा सायंकाल मानस चातकी बैदेही सुरभि समेत अन्य विद्वानों के प्रवचन आयोजित होंगे।
कलश यात्रा में संत सेवा संगठन के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’, मुन्ना बाबा, अंकित महाराज, दुर्वेश्वरानंद महाराज, राम मिलन सिंह, संतोष सिंह, डॉ. अशोक सिंह, लक्ष्मण दुबे, बाल मुकुंद सिंह, राम आसरे सिंह, हरिद्वार सिंह, प्रफुल्ल सिंह, राधेश्याम दुबे और जितेंद्र सिंह सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *