शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को मुहम्मदपुर तिराहे से किया गया गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़: गंभीरपुर थाना के व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव और हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा-128/2026 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 23 वर्षीय प्रवेश उर्फ गोलू पुत्र इनरमन निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गम्भीरपुर को मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि वादिनी/पीड़िता निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गम्भीरपुर द्वारा लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *